IND vs ENG 1st Test: काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, जानिए इसके पीछे की वजह

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आज से आगाज हुआ। हेडिंग्‍ले में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच प्‍लेयर काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरे हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि आखिर ऐसा क्‍यों हुआ है।

दरअसल अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में भारतीय और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी और एक मिनट का मौन रखा। हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में करीब 270 लोगों की मौत हो गई। यह विमान उड़ान के कुछ मिनट बाद ही एक बिल्डिंग से टकरा गया था।

भारत टीम की प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग-11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, बार्यडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More