तूफान और ओलों में फंसी IndiGo फ्लाइट, सांसद ने कहा- लगा मौत आ गई

News Saga Desk

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E2142 बुधवार शाम अचानक खराब मौसम की चपेट में आ गई। रास्ते में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण विमान को जोरदार झटके लगे, जिससे इसके आगे का हिस्सा नोज कोन क्षतिग्रस्त हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से विमान में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस फ्लाइट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई सांसद भी सवार थे, जिनमें डेरेक ओ’ब्रायन, नदीमुल हक, सागरिका घोष, मानस भुइयां और ममता ठाकुर शामिल थे। सांसदों का यह दल दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की यात्रा पर था।

घटना के बाद विमान को सुरक्षित रूप से श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया और सभी यात्री सकुशल हैं। हादसे के बाद TMC सांसद सागरिका घोष ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि फ्लाइट के दौरान हालात बेहद भयावह थे। उन्होंने कहा, “विमान में चीख-पुकार मच गई थी। लोग दुआ कर रहे थे, कई रोने लगे। ऐसा लग रहा था मानो हम सबकी ज़िंदगी खत्म होने वाली है।” घोष ने पायलट की सूझबूझ और साहसिक निर्णय की सराहना करते हुए कहा, “वो एक पल मौत के करीब का अनुभव था। लेकिन जिस तरह पायलट ने स्थिति को संभाला, वह काबिले-तारीफ है। हम सबने विमान से उतरते ही पायलट को धन्यवाद कहा।”

इंडिगो एयरलाइन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि फ्लाइट को बीच रास्ते में ओलों और तूफानी हवाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन केबिन क्रू और पायलट ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित श्रीनगर में उतारा। यात्रियों की सुरक्षा और सहयोग के लिए एयरपोर्ट स्टाफ को पहले ही सतर्क कर दिया गया था।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More