IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 15 गेंदों में फिफ्टी, RR ने CSK को 8 विकेट से हराया

News Saga Desk

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींच लिया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी, 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने महज 12.1 ओवर में जीत हासिल कर ली।

वैभव और जायसवाल की शानदार साझेदारी

बता दें की, ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में 74 रन जोड़ते हुए जीत की नींव रखी। वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद वह 17 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 75 रन था। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 9 गेंदों में 18 रन की तेज पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल 38 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे।

गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी CSK

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रन पर समेट दिया। बारिश के कारण पिच में नमी थी, जिसका तेज गेंदबाजों ने भरपूर फायदा उठाया। चेन्नई की बल्लेबाजी शुरुआत से ही दबाव में रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

पावरप्ले के दौरान ही चेन्नई को बड़े झटके लगे। नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन को बोल्ड किया, जबकि जोफ्रा आर्चर ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा। अन्य बल्लेबाज भी तेज गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके।

ओवरटन की पारी बेकार

चेन्नई की ओर से जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों में 43 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। अंततः चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई।

राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि डेब्यू कर रहे बृजेश शर्मा ने भी एक विकेट अपने नाम किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर राजस्थान ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की।

बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पर मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

पटना: बिहार के नालंदा जिले में शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता...

March 31, 2026

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

रांची में महिला के साथ सार्वजनिक अपमान, चप्पल की माला और कालिख पोतकर मुहल्ले में घुमाया, आरोपी गिरफ्तार

रांची के सदर थाना इलाके में 29 मार्च को एक महिला के साथ बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई।...

Read More