News Saga Desk
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। तय शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेंगी।
10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 23 फरवरी तक जारी रहेगी।
परीक्षा का समय
- मैट्रिक (10वीं): सुबह 9:45 AM – दोपहर 1:00 PM
- इंटर (12वीं): दोपहर 2:00 PM – शाम 5:15 PM
- पहले दिन व्यावसायिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी
- सभी छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा
एडमिट कार्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा
छात्रों के प्रवेश पत्र (Admit Card) जल्द ही JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
प्रायोगिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।
इस बार करीब 7 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से तैयारी करें और प्रवेश पत्र उपलब्ध होते ही डाउनलोड कर अपडेट करें।
No Comment! Be the first one.