जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, बेटे के जाने का सदमा नहीं सह पाईं

जसपाल राणा परिवार से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के अनुसार, बेटे के जाने का गहरा सदमा उनकी बिगड़ती सेहत पर भारी पड़ा।

News Saga Desk

नई दिल्ली: प्रसिद्ध निशानेबाज कोच जसपाल राणा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे जसपाल राणा के निधन के सदमे से उबर नहीं पाने के कारण उनकी माता श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, श्यामा देवी राणा लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई थी। इस दुखद घटना से परिवार समेत शुभचिंतकों में शोक की लहर है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि बेटे के निधन का गहरा आघात श्यामा देवी राणा सहन नहीं कर पाईं।

गौरतलब है कि 12 जून को जसपाल राणा के निधन की खबर सामने आई थी, जिससे खेल जगत में शोक का माहौल बन गया था। अपने करियर में उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की थीं और भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाई थी।

दिल्ली के मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, जसपाल राणा को अस्पताल लाए जाने से लगभग तीन दिन पहले हार्ट अटैक आया था। यात्रा के दौरान उन्हें लगातार सीने में दर्द की शिकायत थी, लेकिन शुरुआती दौर में उन्होंने इसे सामान्य परेशानी समझकर गंभीरता से नहीं लिया।

बाद में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि उनके दिल की एक प्रमुख आर्टरी पूरी तरह ब्लॉक हो चुकी थी। इसके कारण उन्हें गंभीर हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों के अनुसार, दिल का एक हिस्सा काफी कमजोर हो गया था और हार्ट की पंपिंग क्षमता भी बहुत कम रह गई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More