एक्शन मोड में JDU: पटना में राजनीतिक सलाहकार समिति की बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

News Saga Desk

पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी राजनीतिक सलाहकार समिति की एकदिवसीय बैठक पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की। बैठक में प्रदेश भर से लगभग 314 सदस्य शामिल हुए, जो राज्य के विभिन्न जिलों से पटना पहुंचे थे।

बैठक में JDU के कई वरिष्ठ और प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें मंत्री श्रवण कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और राज्यसभा सांसद संजय झा शामिल थे। सभी नेताओं ने इस बैठक के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की और आगामी लक्ष्यों को लेकर कार्ययोजना तय की।

JDU कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य।

JDU कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य।

राहुल गांधी का बिहार आना बेअसर

बैठक में नेताओं ने कांग्रेस और खास तौर पर राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। JDU नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का बिहार आना और यहां की राजनीति में हस्तक्षेप करना बेअसर है, क्योंकि बिहार की जनता नीतीश कुमार के काम को जानती और समझती है। नेताओं ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और NDA के प्रति जनता का विश्वास अटूट है।

JDU नेताओं ने यह भी कहा कि 2025 के चुनाव में NDA का लक्ष्य ‘नीतीश 225’ है, यानी 225 से अधिक सीटें जीतना। उनका यह भी कहना था कि यदि मेहनत जारी रही तो शायद एनडीए 243 में से सभी सीटें भी जीत जाए। बैठक में कार्यकर्ताओं और नेताओं को जनता के बीच जाकर सरकार के कामकाज और योजनाओं को लेकर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया गया।


Read More News

Read More