झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, सत्ता और विपक्ष के तेवरों से गरमाया माहौल

NEWS SAGA DESK

रांचीः झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत शुक्रवार को हुई और पहले ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के तीखे बयानों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। सुबह से ही सदन में पहुंच रहे विधायकों के तेवरों से अंदाजा लग रहा था कि यह सत्र खास होने वाला है। बाहर ठंड जरूर थी, लेकिन अंदर राजनीतिक गर्मी साफ महसूस की गई।

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर प्रश्न का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सरना धर्म कोड का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर इसे लंबित रखने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि इस सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे, और जनहित से जुड़े सवालों पर भी विस्तृत चर्चा होगी।

जेएमएम विधायक स्टीफन मरांडी ने भी कहा कि सभी मंत्री विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। वहीं भाजपा विधायक नीरा यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जनता जानना चाहती है कि चुनाव के दौरान किए गए वादों का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस पर सदन में जवाब मांगेगा।

सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 8 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की जाएगी। 9 दिसंबर को उस पर चर्चा और पारित किया जाएगा। 10 और 11 दिसंबर को राजकीय विधेयक सदन के पटल पर लाए जाएंगे और उन पर चर्चा होगी।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More