पिकनिक से लौट रही स्कूल बस हुई दुर्घटना का शिकार, दर्जनों बच्चे हुए घायल

News Saga Desk

तोरपा। खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर मरचा भालूटोली गांव के पास पिकनिक सेलौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में 20 से अधिक बच्चे घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घायलों में छह से 14 साल के बच्चे शामिल हैं। बताया जाता है कि ए एस के इंग्लिश मीडियम स्कूल रनिया के लगभग 100 बच्चे एक बस से शिक्षकों के साथ शुक्रवार की सुबह पिकनिक मनाने बाघमुंडा बसिया गए थे। दिन भर मौज मस्ती करने के बाद शाम में रनिया लौट रहे थे। रास्ते में भालू टोली गांव के पास बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंदर बैठे बच्चे सामने सीट से टकराकर बस की फर्श पर गिर गए। इसके बाद चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से बस से बच्चों को बाहर निकाला गया। 108 एंबुएंलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए तोरपा रेफरल अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही तोरपा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया ।

डॉक्टरों के अनुसार, 3 बच्चों—अनुष्का तोपनो (10 वर्ष), जिदन होरो (13 वर्ष) और कृष्णया सुरीन (13 वर्ष)—को गंभीर चोटें आने के कारण सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायल बच्चों में आदर्श कंडुलना (8 वर्ष), मुन्ना साहू (12 वर्ष), फ्रांसिस पूर्ति (6 वर्ष), जोहन नाग मुंडा (9 वर्ष), अनीश कच्छप (9 वर्ष), युवराज सिंह (4 वर्ष), अर्पित भेंगरा (8 वर्ष), अनुपम हेमरोम (12 वर्ष), सफीना गुड़िया (11 वर्ष), अल्फा बारला (9 वर्ष), असरन मुंडू (10 वर्ष) और मंजूषा कुमारी (13 वर्ष) शामिल हैं। 


Read More News

साक्षात्कार : ज्ञान के आधार पर भारत को विश्वगुरु बनाने का मूल प्राचीन ग्रंथों में निहित : एकनाथ शिंदे

वाराणसी, भारत अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक ऐतिहासिक...

Read More