साहिबगंज में 3 सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग, 7 झोपड़ियां जलकर राख; एक महिला भी झुलसी

News Saga Desk

साहिबगंज। साहिबगंज में नगर थाना क्षेत्र स्थित सूर्या नर्सिंग होम के सामने आज भीषण आग लग गई। जिससे सात झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग में एक महिला में झुलस गई हैं जिनका इलाज सूर्या नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सभी लोग गहरी नींद में थे। गणेश शर्मा की चाय दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग तेजी से फैली और सिलेंडर तक पहुंच गई। सिलेंडर में धमाका हुआ। तेज धमाके से लोगों ने नींद खुली और अफरातफरी मच गई। इसी बीच आग ने सात झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान दो सिलेंडर और एक बैटरी में भी धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि सिलेंडर का ऊपरी हिस्सा करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। लोगों ने सूर्या नर्सिंग होम के पानी से आग बुझाने की कोशिश की और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More