सिरमटोली रैंप विवाद पर सीएम हेमंत का बड़ा बयान, सदन के अंदर बोले- किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल पर शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ सरहुल महोत्सव मनाया जाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने आज सदन में कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें फ्लाईओवर के रैंप को लेकर जानकारी मिली है। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरहुल महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रश्न कल के दौरान भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा फ्लाई ओवर के ढलान को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के विरोध पर मुख्यमंत्री का पक्ष जानना चाह रहे थे। मालूम हो कि सरना स्थल के पास फ्लाईओवर का रैंप बनाए जाने से कई सामाजिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। 17 मार्च को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।

सिरमटोली सरना स्थल के समक्ष रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों ने सोमवार को आदिवासी समुदाय के लोगों ने शवयात्रा निकाली। शव यात्रा सिरमटोली सरना स्थल से निकल कर क्लब रोड, सुजाता चौक, मेन रोड होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंची, जहां पुतला दहन किया गया। एक प्रदर्शनकारी ने अपना सिर भी मुंडवाया था, जिसने पुतलों में आग लगायी। साथ ही 22 को रांची बंद का नारा लगाया गया. विरोध प्रदर्शन की वजह से अलबर्ट एक्का चौक पर जाम लग गया था।

मौके पर आदिवासी संगठनों के लोगों ने कहा कि दो-ढाई माह से लगातार आंदोलन चल रहा है, पर सभी आदिवासी नेता खामोश हैं। सिरमटोली सरना स्थल सरहुल की शोभायात्रा का केंद्र है। रैंप निर्माण से शोभायात्रा पर असर पड़ेग। वक्ताओं ने कहा कि रांची के विधायक सीपी सिंह, सांसद संजय सेठ भी कुछ नहीं कर रहे हैं। इसलिए उनका भी पुतला दहन किया जा रहा है। रैंप निर्माण के विरोध में 22 मार्च को रांची बंद रहेगा। 

बता दें कि सिरमटोली मेकॉन फ्लाई ओवर का रैंप मुख्य सरना स्थल के द्वार पर उतार दिया गया है, जो आदिवासी समुदाय के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लिहाजा रैंप को हटाने की मांग की जा रही है। 1 अप्रैल को आदिवासियों के प्रमुख पर्व सरहुल है। तमाम गांव, मोहल्ला, टोलों से निकलने वाली शोभायात्रा और जुलूस इस सरना स्थल पर पहुंचेगी. लोगों का कहना है कि रैंप की वजह से सरहुल पर्व के दिन बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More