मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया DSP प्रदीप कुमार को सस्पेंड, महिला के साथ अनैतिक संबंध पर कार्रवाई 

News Saga Desk

चतरा। चतरा जिले के सिमरिया के डीएसपी प्रदीप कुमार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक, डीएसपी प्रदीप कुमार के आचरण और कार्यशैली से पुलिस की छवि पर बुरा असर पड़ा है। इसी कारण से मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया।  

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार का एक महिला के साथ गलत संबंध होने की बात सामने आई थी। जब महिला के पति को इस बारे में पता चला, तो उसने प्रदीप कुमार को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद महिला के पति ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मुख्यालय द्वारा की गई जांच में डीएसपी प्रदीप कुमार दोषी पाए गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया। बताया जा रहा है कि यह घटना तब की है जब प्रदीप कुमार एटीएस, रांची में तैनात थे। वर्तमान में वे सिमरिया के एसडीपीओ के रूप में पदस्थापित थे। 


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More