JUT में परीक्षा पास कराने का दावा, व्हाट्सएप ग्रुप का मैसेज लीक 

News Saga Desk

रांची।  झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) में पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर एक विवादित मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में कहा गया है कि एडमिट कार्ड जल्द डाउनलोड किए जा सकेंगे और अगर किसी को परीक्षा में अच्छे नंबर या पास कराने से जुड़ा कोई काम कराना हो, तो वे संपर्क कर सकते हैं। 

इस वायरल मैसेज पर टेक्निकल छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेयूटी अब डिग्री और परीक्षा में पास कराने का अड्डा बन गया है। मामले को लेकर दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र ने भी दावा किया है कि पेपर सेटिंग और परीक्षा में पास कराने की गारंटी दी जा रही है। 

अभिषेक बनर्जी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कराने और इसमें संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल जेयूटी में डिप्लोमा और बीटेक की परीक्षाएं जारी हैं, जो मार्च के अंतिम सप्ताह तक खत्म होनी हैं। अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला छात्रों और शिक्षकों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है। 


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More