पलामू में नमाज पढ़ कर घर जा रहे मौलाना पर अपराधियों ने की फायरिंग

News Saga Desk

पलामू।  पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के झारिवा में नकाबपोश अपराधियों ने एक मौलाना को गोली मारने की कोशिश की। हालांकि पिस्टल से फायरिंग नहीं हो पाई, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर पीड़िता मौलाना लाल मोहम्मद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मौलाना लाल मोहम्मद जो शाहपुर के रहने वाले हैं, शुक्रवार को कुदागा छोटी मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। नमाज खत्म होने के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी झारिवा सरकारी स्कूल के पास बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उनकी बाइक को  ओवरटेक किया। अपराधियों ने मौलाना पर पिस्टल तान दी और फायरिंग की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चल पाई। इसके बाद वे मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि मौलाना के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। 


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More