पटना में होटल मालिक की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

News Saga Desk

पटना। पटना में एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला मालसलामी थाना क्षेत्र का है। घटना बुधवार देर रात की है। मृतक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। मौके से 2 खोखे बरामद हुए हैं।

घटना रेलवे गुमटी के पास की है। जानकारी के मुताबिक संतोष अपने होटल पर बैठे थे। इस बीच बाइक से 2 अपराधी पहुंचे और घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली संतोष को लगी। मौके पर मौजूद लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस की दी गई। एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मृतक के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है। जांच के लिए डॉग स्क्वायड और FSL टीम को बुलाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More