News Saga Desk
रांची। बजट सत्र के तीसरे दिन मंत्री चमरा लिंडा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक मंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि महिलाओं के खाते में डाल दी जाएगी। मंत्री ने सदन में सीपी सिंह के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में जानी शुरू हो गई है। 15 मार्च तक बाकी बचे जितने किस्त हैं उसे महिलाओं के खाते में डाल दिया जाएंगे। मंत्री चमरा लिंडा ने आगे कहा कि मार्च के महीना का पैसा महिलाओं के खाते में जाना शुरू हो गया है। वहीं जनवरी-फरवरी के बचे किस्त 15 मार्च तक खाते में डाल दिए जाएंगे।
No Comment! Be the first one.