अब पुलिस कर्मियों की बहाली में कम दौड़ना पड़ेगा

News Saga Desk

रांची। राज्य सरकार ने पुलिस की बहाली में दौड़ का दायरा घटा दिया है। पिछली बार दौड़ के दौरान कई युवकों की मौत हो गई थी। यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। पुलिस दौड़ में युवकों की मौत से सरकार भी परेशान हो उठी थी। विपक्ष इसे मुद्दा बनाने लगा था। सरकार ने शारीरिक परीक्षा में दौड़ की अर्हता को संशोधित कर दिया। अब किसी भी अभ्यर्थी को 6 मिनट में डेढ़ किलोमीटर अर्थात 1500 मी ही दौड़ना पड़ेगा। पहले पुलिस की बहाली के लिए 30 मिनट में 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। गृह विभाग के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की होने जा रही बैठक में मंजूरी मिलने की संभावना है।


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More