31 मार्च तक राशन कार्ड धारकों को e-KYC कराना जरूरी 

News Saga Desk

रांची। झारखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। 31 मार्च तक सभी राशन कार्डधारकों को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। राज्य सरकार ने पीला और गुलाबी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अभियान शुरू किया है।  21 से 27 मार्च तक ‘ई-केवाईसी सप्ताह’ मनाया जाएगा, जिसमें जनवितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदार घर-घर जाकर कार्डधारकों का ई-केवाईसी करवाएंगे।  

अगर किसी राशन कार्ड धारक का मोबाइल नंबर वेरिफाइड नहीं है, तो इसकी जानकारी प्रशासन को देनी होगी। ई-केवाईसी के दौरान ही आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ा जाएगा। झारखंड सरकार की कई योजनाओं का लाभ पाने के लिए राशन कार्ड जरूरी है। मंईयां सम्मान योजना भी इनमें से एक है, जिसके तहत 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलते हैं। अगर राशन कार्ड नहीं है, तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी करवाएं, ताकि किसी को राशन और सरकारी लाभ से वंचित न होना पड़े।


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More