ऑर्किड अस्पताल के सीनियर एग्जीक्यूटिव पर आयुष्मान भारत के 1.10 करोड़ गबन करने का आरोप, केस दर्ज 

News saga Desk

रांची।  रांची के ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव कामख्या दुबे पर आयुष्मान भारत योजना के 1.10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में अस्पताल के एजीएम ह्रदय प्रसाद लक्ष्मण ने लालपुर थाने में केस दर्ज कराया है। एजीएम के मुताबिक 2023 से 2025 के बीच करीब 100 मरीजों के इलाज का भुगतान अस्पताल को नहीं मिला। आरोप है कि कामख्या दुबे ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए यह रकम अपने पास रख ली। 

जब अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में पूछताछ की, तो आरोपी ने इसे आयुष्मान भारत पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी बताया। लेकिन जब अस्पताल के जीएम संतोष सिंह ने जांच की, तो सामने आया कि 82 मरीजों के दावे पोर्टल पर अपलोड ही नहीं किए गए थे। जांच में यह भी पता चला कि कामख्या दुबे ने अस्पताल की दराज में फर्जी रसीदें छिपा रखा थी। जब अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से संपर्क किया, तो उन्होंने भुगतान करने की पुष्टि की। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। 


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More