रांची बंद को लेकर सड़कों पर उतरे समर्थक, कई जगहों पर लगाया जाम; तो कई जगह आगजनी

News Saga Desk

रांची। सिरम टोली फ्लाईओवर को लेकर सरना समिति द्वारा बुलाए गए रांची बंद को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में आगजनी और जाम की स्थिति बनी हुई है। सरना समिति के समर्थकों ने कई स्थानों पर टायर जलाकर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है, जिसमें लोवाडीह क्षेत्र भी शामिल है। मौके पर मौजूद पुलिस बल यातायात को सुचारू करने में जुटा हुआ है। बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन न केवल सतर्कता बरत रहा है, बल्कि बंद समर्थकों को सख्त चेतावनी भी दी गई है कि अगर किसी ने गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और जहां-जहां बंद समर्थक पहुंच रहे हैं, उनकी वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।

हालांकि प्रशासन की सख्ती के बावजूद आगजनी कर कई जगहों पर सड़क जाम किया गया है। सरना समिति के सदस्यों ने टायर जलाकर लोवाडीह थाना क्षेत्र में सड़क को जाम किया। कांके चौक पर पड़हा के बैनर तले आदिवासी संगठनों ने विरोध किया। रांची बंद को देखते हुए सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था सिरम टोली फ्लाईओवर के पास लगाई गई है। सिरम टोली के पास व्रज वाहन के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। रिंग रोड को किया गया है जाम वहीं दूसरी तरफ बंद समर्थको के द्वारा रांची के रिंग रोड में कई स्थानों पर सड़क पर टायर जला कर उसे ब्लॉक कर दिया गया है। जिसके चलते रिंग रोड के आसपास गुजरने वाले सभी रास्ते पर जाम की स्थिति बनी हुई है। रांची के नाम को मिलाकर में एक जगह बंद समर्थकों की वजह से एंबुलेंस फंस गया लेकिन पुलिस वालों ने बेहतरीन काम करते हुए एंबुलेंस को जाम को चीरते हुए बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। 


Read More News

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

झारखंड शराब घोटाले में बड़ा खुलासा: सिद्धार्थ सिंघानिया का दावा, विनय चौबे थे मास्टरमाइंड

झारखंड में करोड़ों रुपये के चर्चित शराब घोटाले की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में...

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

Read More