झारखंड से MBBS की पढ़ाई करने वाले छात्रों को सरकार ने दी ये छूट

News Saga Desk

रांची। झारखंड सरकार ने झारखंड के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को छूट दी है। झारखंड से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को राज्य में 3 साल की सेवा देना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र इस अवधि में झारखंड की सेवा छोड़कर बाहर जाना चाहता था तो उसे 30 लख रुपए जमा करना अनिवार्य था। अब अगर कोई पीजी उत्तीर्ण छात्र 3 साल में मात्र 2 ही साल की सेवा देकर बाहर जाना चाहता है तो उसे शेष 12 महीने के लिए शुल्क देना होगा। उदाहरण के रूप में उसे प्रतिमाह 125000 रुपए की दर से 12 महीने के लिए 15 लख रुपए का ही भुगतान करना होगा। कैबिनेट ने इस आशय के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी।


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More