दीवार तोड़कर चोरों ने दुकान में हाथ किया साफ, 5 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर

News Saga Deskधनबाद। धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप को अपना निशाना बनाया। भुनेश्वर मोड़ पर स्थित वर्मा ज्वैलर्स की दीवार को तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे और लगभग 5 लाख रुपये के आभूषण, कपड़े और नकद चोरी कर फरार हो गए। जाते-जाते चोरों ने लॉकर और अन्य सामान झाड़ियों में फेंक दिए। शशि वर्मा, जो पिछले 15 वर्षों से इस दुकान का संचालन कर रहे हैं, ने बताया कि पांच साल पहले भी चोरों ने उनकी दुकान में चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन इस बार वे बड़ी चोरी करने में सफल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More