बकरी चुराने के आरोप में दो युवकों की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

News Saga Desk

जमशेदपुर। जमशेदपुर में शुक्रवार की रात दो युवकों को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़सा गांव की है। आरोप है कि दोनों को बकरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसके बाद भीड़ ने उनको खूब पीटा। घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे ने अस्पताल में। मृतकों की पहचान किशुक बेहरा और भोलानाथ महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक बकरी चोरी करने गांव में पहुंचे थे। इसी दौरान बकरी के मालिक ने उन्हें पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। शोर सुन मौके पर कई ग्रामीण जुट गए और इसके बाद आरोपियों को खूब पीटा। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशुक बेहरा का शव बरामद किया। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी भोला महतो को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया।


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More