News Saga Desk
नागपुर में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 में झारखंड पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी पेशेवर क्षमता का लोहा मनवाया बता दें कि देशभर की पुलिस इकाइयों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद झारखंड के अधिकारियों ने अपने कौशल और प्रशिक्षण के दम पर खास पहचान बनाई।

क्राइम सीन फोटोग्राफी में शानदार सफलता
क्राइम सीन फोटोग्राफी इवेंट में झारखंड पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली, हजारीबाग जिलाबल के सब-इंस्पेक्टर अनुपम प्रकाश ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि रांची जिलाबल के राकेश कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, दोनों अधिकारियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, बारीक नजर और मौके पर सटीक कार्यशैली का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षण और टीमवर्क का नतीजा
यह उपलब्धि न केवल इन अधिकारियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि झारखंड पुलिस के सुदृढ़ प्रशिक्षण और टीमवर्क को भी दर्शाती है। आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग और निरंतर अभ्यास ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
मुख्यालय में हुआ सम्मान
इस उपलब्धि के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय में पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया, एडीजी मनोज कौशिक ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होती हैं साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी झारखंड पुलिस इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी।
राज्य के लिए गर्व का क्षण
झारखंड पुलिस ने इस सफलता को पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया है, अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि आगे बेहतर प्रदर्शन की दिशा में एक मजबूत कदम है और टीम भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ राज्य का नाम रोशन करती रहेगी।
No Comment! Be the first one.