शीतकालीन सत्र से पहले झारखंड की सियासत गरमाई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची लौटते ही सक्रिय

NEWS SAGA DESK

दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की राजनीतिक हलचल को नई गति दे दी है। 28 नवंबर को दिल्ली रवाना हुए सीएम की वापसी के साथ ही सत्तापक्ष की तैयारियां तेज हो गई हैं। पांच दिसंबर से शुरू हो रहे पांच दिवसीय विधानसभा शीतकालीन सत्र को सफल बनाने के लिए सरकार और विपक्ष, दोनों ही रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। गुरुवार से लगातार बैठकों का दौर शुरू होगा।

4 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने 4 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक विधानसभा भवन में उनके कक्ष में होगी, जिसमें स्पीकर सभी दलों से सदन के सुचारु संचालन में सहयोग की अपील करेंगे। इससे पहले स्पीकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।

सत्र 5 से 11 दिसंबर तक, 8 दिसंबर को दूसरी अनुपूरक मांगें

राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा और कुल पांच कार्यदिवस होंगे। चार दिनों तक प्रश्नकाल होगा, जबकि 8 दिसंबर को सरकार चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी अनुपूरक बजट मांगें पेश करेगी। यह सत्र का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जा रहा है।

गठबंधन की रणनीतिक बैठक

सत्र शुरू होने से एक दिन पहले 4 दिसंबर की शाम 4:30 बजे एनेक्सी भवन (एटीआई सभागार) में सत्तारूढ़ गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू सहित गठबंधन के सभी विधायक और मंत्री शामिल होंगे।

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य गठबंधन में बेहतर तालमेल, प्रभावी फ्लोर मैनेजमेंट और सत्र के दौरान पूर्ण एकजुटता सुनिश्चित करना है। सीएम विधायकों को विपक्ष के सवालों का संगठित और आक्रामक जवाब देने की रणनीति भी बताएंगे। साथ ही, विधेयकों और अनुपूरक बजट को बिना व्यवधान पारित कराना सरकार की प्राथमिकता रहेगी।

कांग्रेस की अलग समीक्षा बैठक

गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस ने आंतरिक तैयारी के लिए 4 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे कांग्रेस भवन में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश प्रभारी के. राजू, विधायक दल नेता डॉ. प्रदीप यादव, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सभी विधायक व मंत्री शामिल होंगे।

कांग्रेस इस बैठक में विभागीय तैयारियों की समीक्षा, विपक्ष के सवालों पर जवाब तैयार करने और सदन में अपनी भूमिका को मजबूत करने की रणनीति तय करेगी। पार्टी चाहती है कि सत्र के दौरान उसकी सक्रियता गठबंधन में उसकी स्थिति को और मजबूती दे। झारखंड की राजनीति शीतकालीन सत्र से पहले तेजी से गर्माती दिख रही है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More