झारखंड में अप्रैल-मई में भीषण गर्मी के आसार:अगले 2 दिनों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

News Saga Desk

रांची। मंगलवार की शाम से ही राज्य के मौसम में परिवर्तन दिख रहा है। मंगलवार की शाम से हवा में ठंडापन महसूस हो रहा है। मौसम में इस बदलाव के साथ ही एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। यह गिरावट तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है, हालांकि मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि दिन में आसमान साफ रहेगा मौसम शुष्क रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में मौसम में परिवर्तन हो सकता है।

9 और 10 मार्च को छाएंगे बादल

इधर मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम में परिवर्तन के बीच 9 और 10 मार्च को आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में अप्रैल-मई में इस साल काफी गर्मी पड़ने की संभावना है। गर्मी का असर मार्च के दूसरे सप्ताह से दिखने लगेगा।प्रदेश में बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो मंगलवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा, जहां का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम तापमान चतरा में 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी प्रकार राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री तथा पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अभी राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है।


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More