News Saga Desk
रांची। आज से झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रांची, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में आकाश में बादल छाए रहेंगे। वहीं झारखंड के उत्तरी इलाके जिसमें पलामू संभाग का क्षेत्र आता है वहां हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है। रविवार को संथाल परगना के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फरवरी-मार्च में मौसम में इस तरह के बदलाव से आने वाले महीने में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। अभी रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि इस साल जनवरी और फरवरी माह सबसे गर्म दिन शुक्रवार ही रहा है। इससे पहले राजधानी का अधिकतम तापमान 17 फरवरी 2025 को 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं राज्य में सरायकेला का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
No Comment! Be the first one.