सरायकेला में बस-ट्रक की टक्कर‎ में दर्जनों यात्री हुए घायल

News Saga Desk

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। सरायकेला-खरसावां जिले के‎ थाना अंतर्गत एनएच-33 पर गुरुवार की रात एक‎ भीषण सड़क हादसा हो गया। कांदरबेड़ा ‎स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक के पास ‎यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो ‎गई, जिसमें दर्जनभर यात्री घायल हो गए। इस ‎हादसे में ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई ‎जा रही है। वहीं, ट्रक का खलासी भी जख्मी है। दरअसल, नटराज बस‎ रांची से‎ जमशेदपुर आ रही थी, जबकि ट्रक जमशेदपुर से रांची की ‎ओर जा रहा था।

पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक के पास हुआ हादसा

जैसे ही दोनों वाहन पंडित‎ रघुनाथ मुर्मू चौक के पास पहुंचे, तेज रफ्तार ‎के कारण उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।‎ हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।‎ ट्रक चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत‎ और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस ने ‎काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला।‎

जमशेदपुर के‎ एमजीएम अस्पताल में भर्ती

एंबुलेंस की ‎मदद से सभी घायलों को जमशेदपुर के‎ एमजीएम अस्पताल भेजा गया। ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रक का अगला हिस्सा बुरी ‎तरह क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय ‎ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। टक्कर इतनी‎ जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी ‎तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में‎ फंस गया।


Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More