झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: प्रथम वरीयता वोटों की गिनती पूरी, गड़बड़ी के आरोप खारिज

News Saga Desk

रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव की मतगणना 20 मार्च से लगातार जारी है। शुक्रवार यानि कल 3 अप्रैल तक राज्य के लगभग सभी जिला बार संघों में पड़े प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती पूरी कर ली गई है। अब इन वोटों की जांच में करीब दो दिन का समय लगेगा, जिसके बाद द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।

गड़बड़ी के आरोपों को किया गया खारिज

मतगणना के दौरान कुछ प्रत्याशियों द्वारा गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। गजेंद्र कुमार, अजय कुमार, नेहा ठाकुर और अनामिका शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि ये शिकायतें चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली थीं। उन्होंने यह भी बताया कि मामले को आगे की कार्रवाई के लिए स्टेट बार काउंसिल को भेज दिया गया है।

जांच में नहीं मिली कोई अनियमितता

इन आरोपों की जांच सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं सेवानिवृत्त जिला जज शिवनारायण सिंह को सौंपी गई थी। उन्होंने मतदान केंद्र के रजिस्टर, कुल पड़े वोटों और बैलेट पेपर वितरण के दौरान किए गए हस्ताक्षरों का मिलान किया। जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई, जिसके आधार पर सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया।

“एक भी वोट नहीं मिला” वाले दावे पर भी सवाल

अजय कुमार ने दावा किया था कि उन्हें एक भी वोट नहीं मिला, जबकि उनके भतीजे ने उन्हें वोट दिया था। लेकिन जांच के दौरान जब उनसे भतीजे का नाम और अन्य विवरण मांगा गया, तो वे जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद उनके इस दावे को भी प्रमाण के अभाव में खारिज कर दिया गया।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More