News Saga Desk
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में झारखंड के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है और इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया है।
राज्यपाल ने कहा कि पाइप बैंड प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके तथा बालक वर्ग में कैराली स्कूल, सेक्टर-II की टीम द्वारा विजेता बनकर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया जाना अत्यंत प्रशंसनीय है।
इसके अलावा, ब्रास बैंड प्रतियोगिता के बालक वर्ग में संत जेवियर हाई स्कूल, लुपुंगुटू, चाईबासा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करना भी झारखंड की प्रतिभा और अनुशासन का सशक्त प्रमाण है।
राज्यपाल ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
No Comment! Be the first one.