झामुमो ने राज लकड़ा समेत 8 नेताओं को पार्टी से निकाला

News Saga Desk

रांची। झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिले के 8 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित होने वाले इन नेताओं में झामुमो केंद्रीय समिति के पूर्व सदस्य राज लकड़ा, कालू गोराई, अरविंद कुमार, सूरज गौड़, अमृत प्रसाद श्रीवास्तव, सोनू सिंह, दांदू राम बेसरा व बैजनाथ सोरेन प्रमुख हैं। गुरुवार को झामुमो केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने उक्त सभी नेताओं के नाम से निष्कासन पत्र जारी कर दिया है। उपरोक्त सभी पार्टी सदस्यों पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप है। झामुमो केंद्रीय समिति के कार्यालय आदेश पत्र के अनुसार सभी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। बताते चलें कि पिछले दिनों रांची में हुये झामुमो केंद्रीय समिति के आभार सम्मान कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कर दिया था कि जो भी व्यक्ति पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त हैं, उनपर कार्रवाई तय है। पार्टी में रहकर पार्टी के साथ धोखेबाजी करने वाले नेताओं व सदस्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। झामुमो में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले लोगों की कोई जरूरत नहीं है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More