News Saga Desk
रांची: बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में Jharkhand Mukti Morcha ने गुरुवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। इसी क्रम में रांची जिला कमिटी की ओर से समाहरणालय कार्यालय के सामने स्थित Subhash Chandra Bose Park में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ता हाथों में गैस सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। पार्टी के रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा कि छोटे और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, ढाबा, ठेला-खोमचा संचालकों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिससे आम लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। मुस्ताक आलम ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीबों की थाली से रोटी छीनी जा रही है।
No Comment! Be the first one.