कल्पना सोरेन ने महिलाओं और बच्चों को दी एक करोड़ की लागत से बननेवाली योजनाओं की सौगात 

News Saga Deks

रांची।  गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने बेंगाबाद के झलकडीहा और चपुआडीह के बुच्चा नवाडीह में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बननेवाली योजनाओं की सौगात दी है। दोनों स्थानों पर योजना कार्य के क्रियान्वयन के लिए आधारशिला रखी। वहीं सदर प्रखंड परिसर में नवनिर्मित 4 कियोस्क का उद्घाटन किया। उन्होंने अबुआ आवास के 5 लाभुकों को चाभी सौंपी। 

जानकारी के अनुसार 6.74 लाख की लागत से 4 कियोस्क जो कल्याण विभाग ने अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवा-युवतियों को रोजगार के उद्देश्य से निर्माण कराया है। प्रति कियोस्क की लागत एक लाख 68 हजार 500 रुपए है। विधायक ने 4 कियोस्क के उद्घाटन के बाद समारोह से 5 लाभुकों को अबुआ आवास की चाभी सौंपी। इनमें अजमेरी खातुन, फातमा बीबी, सारो देवी, जोहरा खातुन और कौरेश खातुन हैं। इसके अलावा मौके पर 8 लाभुकों में अबुआ आवास योजना अन्तर्गत स्वीकृति-पत्र का भी वितरण किया गया। जिन लाभुको को स्वीकृति पत्र मिला, उनमें सोनिया देवी, सरिया देवी, जगेश्वरी देवी, बसंती हेम्ब्रम, छोटकी देवी, बसंती मुर्मू, फुलमणी देवी और सरिया किस्कू है।

इधर झामुमो के पूर्व विधायक सालखन सोरेन के झलकडीहा समाधि स्थल को उद्यान के रूप में विकसित करने के लिए पूर्व विधायक की स्मृति में पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तहत 494600 रूपये की लागत से उद्यान के रूप मे विकसित किया जाएगा। इस योजना के तहत बॉउंड्रीवाल, पेवर ब्लॉक, पेयजल सहित कई अन्य तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बुच्चा नवाडीह में खलील साहब बाबा की मजार पर 49 लाख से अधिक की लागत से सामुदायिक भवन व उद्यान के रूप मे विकसित किया जाएगा।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More