Kedarnath Yatra के दौरान हरियाणा की महिला श्रद्धालु घोड़े से गिरकर घायल हो गई। SDRF और YMF की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाया।
Kedarnath Yatra के दौरान शनिवार को एक महिला श्रद्धालु घोड़े से गिरकर घायल हो गई। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम से गौरीकुंड लौटते समय हुए इस हादसे के बाद एसडीआरएफ और वाईएमएफ (यात्री मित्र फोर्स) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का सफल रेस्क्यू किया और सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाया।
केदारनाथ से लौटते समय हुआ हादसा
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट से सूचना मिली थी कि केदारनाथ धाम से लौट रही एक महिला तीर्थयात्री ‘छोड़ी’ नामक स्थान पर घोड़े से गिरकर घायल हो गई है।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और वाईएमएफ की संयुक्त रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

SDRF ने सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड
Kedarnath Yatra के दौरान घायल हुई महिला को रेस्क्यू टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्ट्रेचर के माध्यम से गौरीकुंड बाजार तक पहुंचाया गया, जहां आगे की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
घायल महिला की पहचान हरियाणा निवासी 44 वर्षीय सुलेखा के रूप में हुई है। वह केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई।
इसे भी पढ़े...आखिर क्यों धीमी पड़ गई मानसून की रफ्तार, कब मिलेगी बिहार-झारखंड को राहत?
प्रशासन ने यात्रियों से की अपील
घटना के बाद जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि घोड़ा-खच्चर के माध्यम से यात्रा करने वाले श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करें और यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।
प्रशासन का कहना है कि Kedarnath Yatra के दौरान किसी भी आपात स्थिति में एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य बचाव दल लगातार तैनात हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
No Comment! Be the first one.