खरसावां गोलीकांड की बरसी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

NEWS SAGA DESK

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को खरसावां पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने शहीद स्थल से की, जहां खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा, चक्रधरपुर के विधायक सुरखराम उरांव और ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। शहीद स्मारक समिति की ओर से मुख्यमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया।

दूसरा जलियावाला बाग कहा जाता है खरसावां कांड

उल्लेखनीय है कि आजादी के बाद खरसावां को ओडिशा में शामिल करने की घोषणा की गई थी। इस फैसले के विरोध में आदिवासियों ने आंदोलन शुरू किया। आंदोलन के तहत 1 जनवरी 1948 को खरसावां हाट बाजार में बड़ी संख्या में आदिवासी एकत्र हुए थे। इसी दौरान तत्कालीन पुलिस ने भीड़ पर गोली चला दी थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।

खरसावां गोलीकांड को इतिहास में ‘दूसरा जलियावाला बाग हत्याकांड’ के रूप में जाना जाता है। शहीदों की स्मृति में हर साल 1 जनवरी को खरसावां में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More