Khunti Double Murder Case: महिला और युवक की सिर कुचलकर हत्या, पति समेत कई पर केस

Khunti Double Murder Case में तजना नदी पुल के नीचे युवक और महिला के शव मिले। पति और अन्य लोगों पर अपहरण कर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

News Saga Desk

झारखंड के खूंटी जिले में शुक्रवार को दोहरे हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी। खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी पुल के नीचे एक युवक और एक महिला के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के गड़गई गांव निवासी 21 वर्षीय अरुण कुमार राणा और 25 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में दोनों की सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या पुल के ऊपर की गई और बाद में शव नीचे फेंक दिए गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

Khunti Double Murder Case

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, खूंटी थाना प्रभारी अशोक सिंह, सायको थाना प्रभारी पी.आर. पांडेय और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया, आवश्यक जानकारी जुटाई और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बेटे को लेने गई थी नेहा

परिजनों के अनुसार, नेहा कुमारी का विवाह गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के डोरिया गांव निवासी कुंदन प्रमाणिक से हुआ था। हालांकि, पिछले तीन वर्षों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। परिवार का आरोप है कि कुंदन का किसी अन्य महिला से संबंध था और उसने दूसरी शादी भी कर ली थी। नेहा का पांच वर्षीय बेटा पिता के पास रह रहा था।
बताया गया कि शनिवार को नेहा की छोटी बहन की शादी थी। इसी वजह से वह अपने बेटे को लेने के लिए पड़ोसी अरुण कुमार राणा के साथ ससुराल गई थी। आरोप है कि वहां पति ने बच्चा देने से इनकार कर दिया और विवाद हुआ। इसके बाद नेहा ने करंज थाना में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन परिजनों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त पुलिस सहयोग नहीं मिला।
पति और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मृतका के परिजनों और पुलिस ने नेहा के पति कुंदन प्रमाणिक पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के बयान के आधार पर खूंटी थाना में कुंदन और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

अपहरण के बाद हत्या की आशंका

परिजनों का आरोप है कि कुंदन प्रमाणिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों का स्कॉर्पियो वाहन से अपहरण किया और उन्हें खूंटी के घाघरा इलाके में ले जाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव पुल के नीचे फेंक दिए गए। पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को बुंडू चौक से बरामद कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।

इसे भी देखे- रांची जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: 335 साल पुरानी परंपरा, तैयारियां पूरी | लाखों श्रद्धालु होंगे शामिल

एफएसएल टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने कई साक्ष्य मिले हैं।
नेहा के पिता भोला ठाकुर का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि नेहा ने पहले भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और गुजारा भत्ता (मेंटेनेंस) की मांग भी की थी। उनका दावा है कि करंज थाना से लौटते समय कुंदन और उसके साथियों ने दोनों का पीछा किया, स्कॉर्पियो से उनकी बाइक को टक्कर मारी और फिर उनका अपहरण कर लिया।
वहीं, अरुण कुमार राणा के पिता प्रकाश राम ने बताया कि अरुण केवल पड़ोसी होने के नाते नेहा को उसके ससुराल छोड़ने गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण उसे भी अपनी जान गंवानी पड़ी। अरुण अविवाहित था और अपने पिता के साथ फर्नीचर का काम सीख रहा था।

Read More News

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा, झारखंड के सभी जिलों में बनेंगे मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल

रांची में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- जनसंख्या बोझ नहीं, बल्कि राज्य...

रांची में पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर 11 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

12 जुलाई को होने वाली झारखंड पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन की...

हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपित राहुल दुबे की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चापड़ बरामद

हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपित राहुल दुबे की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चापड़...

जमशेदपुर के साकची में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, टिस्को वाटर टावर के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर के साकची थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब...

Read More