पलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को गोली मारकर आरोपी फरार

News Saga Desk

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के मिशिरदोहर गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद ने सोमवार देर रात हिंसक मोड़ ले लिया। इस घटना में प्रदीप सिंह नामक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, जमीन विवाद के दौरान चतुर्गुण सिंह ने प्रदीप सिंह पर गोली चला दी और इसके बाद मौके से फरार हो गया। गोली लगने से घायल प्रदीप सिंह को आनन-फानन में तरहसी स्वास्थ्य उपकेंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमएमसीएच (MMCH) रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में अब तक तरहसी थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More