दानापुर में चाकू से गोदकर महिला की हत्या

News Saga Desk

दानापुर। दानापुर में अपराधियों ने चाकू से गोदकर एक महिला की हत्या कर दी। शाहपुर मिडिल स्कूल के पास बगीचे में खून से लथपथ शव मिला है। डेड बॉडी पर चाकू के निशान मिले हैं। मृतका गुड़िया देवी(35) दूसरों के घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। पति धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुड़िया बुधवार को घर के पास ही दिवाकर सिंह के यहां काम करने गई थी। दिवाकर सिंह के मोबाइल पर किसी का फोन आया था कि डिफेंस कॉलोनी में आर्मी डॉक्टर के यहां काम करना है। उसे भेज दीजिए। जिसके बाद मेरी पत्नी उसी का मोबाइल लेकर वहां से शाम करीब 6:30 बजे निकली थी। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हुआ।

घटनास्थल से मोबाइल बरामद

मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से मोबाइल मिला है।

जांच के लिए डॉग स्क्वायड और FSL टीम को बुलाया गया है। एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More