लोहरदगा में 43 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, हत्या के आरोप पर पुलिस ने कब्र से निकाला शव

NEWS SAGA DESK

लोहरदगा के किस्को में मुनिता देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने 10 दिन बाद शव कब्र से निकाला। मायके वालों के हत्या के आरोप के बाद शव रिम्स भेजा गया।

लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के भुरसा खाड़ गांव में 43 वर्षीय मुनिता देवी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए किस्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

43 वर्षीय मुनिता देवी

मृतका की पहचान मुनिता देवी के रूप में हुई है। उनके पति का नाम सुखन नगेसिया बताया गया है। मायके पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दस दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में करीब दस दिन पहले दफनाए गए मुनिता देवी के शव को कब्र से बाहर निकलवाया। शव की स्थिति खराब होने के बावजूद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसे रिम्स रांची भेज दिया है।

इसे भी देखें:-iPhone की जिद में उजड़ा परिवार! बेटे को बचाने गए माता-पिता समेत 3 की मौत | Maharashtra News

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Read More News

भारतीय डाक विभाग मना रहा राष्ट्रीय डाक सप्ताह: रांची में ‘राष्ट्रीय स्वच्छता आवरण’ का हुआ विमोचन

भारतीय डाक विभाग 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। रांची में स्वच्छता आंदोलन को...

पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी: शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बेड़ो व इटकी में ग्राम...

Read More