लोरेटो कॉन्वेंट के वार्षिक खेल समारोह में पहुँचीं कल्पना सोरेन, बोलीं- खेल जीवन जीने की कला सिखाता है

NEWS SAGA DESK

रांची : लोरेटो कॉन्वेंट, रांची में आयोजित वार्षिक खेल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विधायक कल्पना सोरेन ने छात्राओं को खेलों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रक्रिया है, जो अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ जीना सिखाती है। उनके अनुसार जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने की क्षमता भी खेल के मैदान से ही विकसित होती है। सोरेन ने लोरेटो कॉन्वेंट के शिक्षण माहौल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था शिक्षा के साथ मूल्यों का संवर्धन करने में भी अग्रणी है। यहां अनुशासन, निष्ठा, विनम्रता और ईमानदारी जैसे गुणों को समान महत्व दिया जाता है, जिससे बच्चियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस मिलता है।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

उन्होंने कहा कि लोरेटो कॉन्वेंट सिर्फ पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि वह मंच है जहाँ युवा छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार किया जाता है। शिक्षा और खेल मिलकर ऐसी पीढ़ी बनाते हैं, जो समाज में सम्मान और जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दे सके।

सोरेन ने कहा कि ये उदाहरण बताते हैं कि परिस्थितियाँ सफलता तय नहीं करतीं, बल्कि इच्छाशक्ति और दृढ़ता इंसान को ऊँचाई तक ले जाती है। उन्होंने छात्राओं को भी प्रेरित किया कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहें। संदेश के अंत में कल्पना सोरेन ने छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि खेल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि लोरेटो कॉन्वेंट की छात्राएं शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट भविष्य का निर्माण करेंगी।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More