मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुई अप्रैल महीने की राशि

News Saga Desk

रांची।  मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले के लाभुकों को अप्रैल माह की 2500 की सम्मान राशि उनके आधार से लिंक बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण में कुल 3,40,063 लाभुकों को 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 रुपये का भुगतान आधार आधारित प्रणाली से किया गया है।

इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लाभुकों को लाभ मिला है। संबंधित प्रखंडों और नगर क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या इस प्रकार है। 

प्रमुख प्रखंडवार लाभुकों की संख्या

अनगड़ा: 14,022
बेड़ो: 16,874
बुण्डू: 7,385
बुढ़मू: 14,812
चान्हो: 16,525
ईटकी: 8,554
कांके: 28,432
खलारी: 7,631
लापुंग: 8,770
मांडर: 19,941
नगड़ी: 15,140
नामकुम: 14,436
ओरमांझी: 16,560
राहे: 8,154
रातू: 15,002
सिल्ली: 17,745
सोनाहातू: 11,236
तमाड़: 15,387

शहरी क्षेत्र (नगर निगम और नगर पंचायत) के लाभुक

अरगोड़ा: 13,575
बड़गाईं: 10,030
हेहल: 16,376
सदर: 25,634
कांके (नगर निगम): 997
नगड़ी (नगर निगम): 6,689
नामकुम (नगर निगम): 7,086
बुण्डू नगर पंचायत: 3,070

जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उनके लिए रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने अपील जारी की है कि वे जल्द से जल्द अपना आधार सीडिंग करवा लें, ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित रूप से मिल सके।

जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। सत्यापन पूरा होते ही शेष योग्य लाभुकों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अभी लंबित है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More