गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 गाड़ियों से 829 बोतल अवैध शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

News Saga Desk

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के लोकाय नयनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदे दो चारपहिया वाहनों को जब्त किया है। इन गाड़ियों से कुल 829 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। साथ ही दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि गिरिडीह एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लोकाय मार्ग से एक स्कॉर्पियो और एक छोटी कार के जरिए शराब बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए गावां इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान स्कॉर्पियो (पंजीकरण संख्या बीआर 08 पी 8553) और ह्युंडई एक्सेंट (पंजीकरण संख्या जेएच 10 एजी 2178) से शराब की खेप बरामद हुई। इनमें आइकॉनिक व्हाइट की 189 बोतल, रॉयल चैलेंज की 144 बोतल, रॉयल स्टेज की 16 बोतल और आफ्टर डार्क की 480 बोतलें शामिल थीं।

पुलिस ने मौके से दोनों चालकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहन कुमार बोकारो निवासी और मो. फैजान गिरिडीह निवासी के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार, मनसाडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More