दानापुर में बालू माफिया पर EOU की बड़ी कार्रवाई: सोन नदी किनारे 40 अवैध भंडारण जब्त, सैकड़ों पर FIR

News Saga Desk

पटना। पटना में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और जिला खनन पदाधिकारी ने बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम को सूचना मिली थी कि माफिया सोन नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर भंडारण कर रहे हैं। पुलिस बल मनेर के सुअरमरवा और चौरासी स्थित सोन नदी बालू घाट पर पहुंची। टीम ने अवैध रूप से किए गए बालू भंडारण की जांच की।

इस कार्रवाई में 40 से अधिक बालू के भंडारण जब्त किए गए हैं। पटना पुलिस और खनन विभाग ने सैकड़ों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

NGT ने नदी से 3 महीने तक बालू निकालने पर रोक लगाई है

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने बिहार में नदी से 3 महीने तक बालू निकालने पर रोक लगाई है। इसके बावजूद माफिया सोन नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर भंडारण कर रहे थे। उनकी योजना इसे महंगे दामों पर बेचने की थी।

आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी ने बताया कि बालू माफिया के खिलाफ अभियान जारी है। चिह्नित माफियाओं को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की आगे जांच की जा रही है।


Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More