ममता बनर्जी ने की सुनीता विलियम्स को भारत रत्न दिए जाने की मांग

News Saga Desk

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के लिए भारत रत्न देने की मांग की है। बुधवार को विधानसभा में उन्होंने सुनीता और उनके साथियों को साहसिक यात्रा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर भी अध्ययन कर रही हैं और सुनीता की इस यात्रा से काफी प्रेरित हुई हैं। साथ ही केन्द्र सरकार से मांग की है कि सुनीता विलियम्स को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह सुनीता विलियम्स और उनके साथियों ने कठिनाइयों को सहन किया, वह अद्भुत है। मैं उनकी यात्रा से जुड़ी जानकारी लेती रहती थी। वे वास्तव में सम्मान की पात्र हैं। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि इस उपलब्धि के लिए सुनिता विलियम्स को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा में कहा कि सुनिता और उनके दल ने अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया है। वे खुद भी अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर अध्ययन कर रही हैं और इस क्षेत्र में हो रही प्रगति पर नजर रखती हैं।

सुनिता विलियम्स और उनके दल ने 5 जून 2024 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। उन्हें केवल 8 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर बिताने थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी लगातार टलती रही। आखिरकार, 286 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद, बुधवार सुबह 3:27 बजे (भारतीय समयानुसार) वे सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आईं।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More