मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपितों को लेकर इंदौर, दिल्ली होते हुए सुबह गुवाहाटी हवाई अड्डे पहुंची, शिलांग रवाना

News Saga Desk

गुवाहाटी। मध्य प्रदेश के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या की जांच मेघालय पुलिस ने तेज कर दी है। वह गिरफ्तार आरोपितों को एक-एककर शिलांग पहुंचा रही है। मेघालय पुलिस के ‘आपरेशन हनीमून’ के तहत राजा हत्याकांड के चार आरोपितों को आज सुबह आठ बजे विमान के जरिए गुवाहाटी के बोरझार स्थित हवाई अड्डे पर लाया गया।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेघालय पुलिस चारों आरोपितों को इंदौर से दिल्ली लेकर पहुंची। इसके बाद चारों को दिल्ली से विमान के जरिए गुवाहाटी लाया गया। गुवाहाटी से तुरंत पुलिस दल सड़क मार्ग से राजधानी शिलांग के लिए रवाना हो गया। शिलांग में चारों आरोपितों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। दावा किया गया है कि चारों आरोपितों ने राजा रघुवंशी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि, पुलिस का औपचारिक बयान इस संबंध में सामने नहीं आया है।

मेघालय पुलिस राजा हत्याकांड की कथित मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी को लेकर बीती रात शिलांग पहुंच चुकी है। सोनम का गणेश दास अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। उसे फिलहाल शिलांग के पुलिस गेस्ट हाउस में रखा गया। बताया गया है कि सोनम की प्रेगनेंसी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेघालय पुलिस आज इंदौर से लाए गए चारों आरोपितों को शिलांग अदालत में हाजिर कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ आरंभ करेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर से राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने मेघालय पहुंचे थे। वहां राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई। इससे मध्य प्रदेश और मेघालय में सनसनी फैल गई। इस घटना से मेघालय के पर्यटन क्षेत्र को बड़ा आघात पहुंचा। मेघालय सरकार ने राजा हत्याकांड को संजीदगी से लेते हुए पुलिस को जांच का आदेश दिया। पुलिस ने अपनी साख पर बन आई राजा की हत्या की जांच आरंभ की। उसने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More