NMCH में चूहों ने कुतर दिया मरीज का पैर, तेजस्वी ने CM पर साधा निशाना, कहा- अचेत अवस्था में हैं मुख्यमंत्री

News Saga Desk

पटना। बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पटना में तीन लोगों को गोली मारे जाने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है।

तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा, “जो सरकार चूहा नहीं पकड़ पा रही है, वह अपराधियों को क्या पकड़ेगी?” उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की गुंडागर्दी भी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और निर्दोष लोगों को थानों में बुलाकर पीटा जा रहा है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की फाइल फोटो।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की फाइल फोटो।

अचेत अवस्था में हैं CM

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वे “अचेत अवस्था” में हैं और राज्य की स्थिति से पूरी तरह बेखबर हैं। उन्होंने कहा, “बिहार की हालत बेहद खराब हो चुकी है, लेकिन सरकार आंख मूंदकर बैठी है।”

मंगल पांडेय को डिबेट की चुनौती

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी तेजस्वी यादव ने एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, “मंगल पांडेय जहां चाहें, जब चाहें, स्वास्थ्य व्यवस्था पर डिबेट करें, बस मुझे एक दिन पहले सूचित कर दें। मैं पूरी तैयारी के साथ आने को तैयार हूं।”

तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि जो छात्र और अभ्यर्थी नौकरी और अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करते हैं, पुलिस उनकी बेरहमी से पिटाई करती है, और मुख्यमंत्री चुप्पी साधे रहते हैं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More