विधायक का आइटम सॉन्ग बना सियासी मुद्दा, विपक्ष का हमला तेज

News Saga Desk
झारखंड की राजनीति में इन दिनों एक म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं। खरसावां के विधायक दशरथ गगराई अपने नए आइटम सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस म्यूजिक वीडियो में विधायक ने न सिर्फ अभिनय किया है, बल्कि अपनी आवाज़ भी दी है।

दशरथ गगराई का कहना है कि यह गाना पूरी तरह मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है, ताकि लोग उनके रचनात्मक पक्ष को भी देख सकें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 26 जनवरी तक उनका एक और गाना रिलीज़ किया जाएगा, जिसमें उनकी पत्नी भी अभिनय करती नजर आएंगी।

म्यूजिक वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है। विपक्ष ने इसे लेकर सरकार और सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो झारखंड में पूरा सिस्टम ही नशे में चल रहा हो।

प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा कि अब तक जमीन लूट, कोयला लूट और अपराध के नशे की बातें होती थीं, लेकिन अब एक विधायक के अश्लील आइटम सॉन्ग में अभिनय करने का मामला सामने आया है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More