मॉक ड्रिल: हजारीबाग के झंडा चौक पर लाठीचार्ज, फायरिंग और छोड़े गए आंसू गैस के गोले 

News Saga Desk

हजारीबाग। बकरीद को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है। पहली बार झंडा चौक पर जिला प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिससे यह संदेश साफ हो गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मॉक ड्रिल में पुलिस बल द्वारा लाठीचार्ज, फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़ने का अभ्यास किया गया। यहां तक कि पानी की बौछार से उपद्रवियों को नियंत्रित करने का प्रदर्शन भी किया गया। झंडा चौक पर लगभग आधे घंटे तक चली इस मॉक ड्रिल को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर तैयारियों को अंजाम दिया। फ्लैग मार्च के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया गया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस मॉक ड्रिल की अगुवाई हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति नियम-कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बकरीद को लेकर सभी जरूरी सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह त्योहार आपसी एकता और भाईचारे का प्रतीक है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी दी जाती है कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया से लेकर हर चौक-चौराहे पर नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने यह मॉक ड्रिल कर स्पष्ट कर दिया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत बंदोबस्त ही त्योहार को सुरक्षित और सफल बनाते हैं।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More