News saga Desk
नई दिल्ली। लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी थी। हालांकि, ये चर्चा अपने समय पर नहीं शुरू हो सकी। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर लोकसभा में कुल 16 घंटे की चर्चा की जानी है। इस चर्चा में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। चर्चा की शुरुआत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
‘नाटक से नहीं चलता लोकतंत्र’
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने संसद में चल रहे हंगामे पर कहा कि सरकार सदन में सभी चर्चाओं के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष अनावश्यक नाटक करके चर्चा में बाधा डाल रहा है। लोकतंत्र विचार-विमर्श से चलता है, नाटक से नहीं।
दोपहर 2 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
विपक्ष के सांसदों पर बरसे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होने से पहले ही लोकसभा स्थगित होने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष अब ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से क्यों भाग रहे हैं? हम सब चर्चा के लिए तैयार थे। चर्चा शुरू होने से 10 मिनट पहले, विपक्ष ने अपना एजेंडा पेश किया कि सरकार एक निश्चित समय सीमा तय करे कि इसके बाद SIR के मुद्दे पर चर्चा होगी। चर्चा शुरू होने से ठीक 10 मिनट पहले ऐसी शर्त लाना ठीक नहीं है।
#WATCH | On Lok Sabha adjourned before commencement of discussion on Operation Sindoor, Union Minister Kiren Rijiju says, "Why are the Congress and Opposition now running away from discussion on Operation Sindoor?…"
— ANI (@ANI) July 28, 2025
"We were all ready for the discussion. 10 minutes before the… pic.twitter.com/tY25JphVBA
Monsoon Session: दोपहर एक बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित
विपक्ष के भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि दोपहर 12 बजे लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर चर्चा होनी थी।
विपक्षी सांसदों पर भड़के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और अन्य नेता आए और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन आप सदन को चलने क्यों नहीं दे रहे हैं? आप हंगामा क्यों कर रहे हैं? शून्यकाल एक महत्वपूर्ण सत्र है… सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।
No Comment! Be the first one.