देश में 4,000 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित , 24 घंटे में पांच की मौत

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। देश में मंगलवार तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 4,000 को पार कर गई। पिछले 24 घंटों में पांच लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केरल में एक, महाराष्ट्र में दो, तमिलनाडु में एक और पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत की पुष्टि की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रिमत लोगों की संख्या 4026 है। सबसे ज्यादा संक्रमित लोग केरल में मिले हैं। इनकी संख्या 1416 है। महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या 494, गुजरात में 397 और दिल्ली में 393 है। हालांकि पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या में 90 की कमी आई है। गुजरात में लहर बढ़ी है। संक्रमित लोगों की संख्या 59 का इजाफा हुआ है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More