निर्वाचन आयोग के सम्मेलन में मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल देगे व्याख्यान

News Saga desk

पूर्वी चंपारण। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नई दिल्ली में 04 एवं 05 मार्च को देश के सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के आयोजित सम्मेलन में पूर्वी चंपारण जिला के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को व्याख्यान एवं निर्वाचन संबंधी नवाचार को साझा करने के लिए नामित किया गया है।

लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वश्रेष्ठ चुनाव प्रबंधन के मामले में राष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद उनके द्वारा लोक सभा चुनाव में किए गए नवाचार,बेहतर आईटी प्रबंधन एवं वित्तीय अनुशासन का पालन करने के अनुभव साझा करने के लिए भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के सम्मेलन में नामित किया गया है। मुख्य सचिव बिहार के अनुमोदन के पश्चात सौरभ जोरवाल को भाग लेने हेतु पत्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार द्वारा जारी किया गया है।इस सूचना के बाद जिला के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने हर्ष प्रकट किया है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More